निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तहसील सभा निवाई के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उम्मीदवार 5 अक्टूबर को सुबह 10 से 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। चुनाव अधिकारी राजेश जांगिड़ पचेवर ने बताया कि 5 अक्टूबर को 12 बजे बाद आवेदनों की जांच करके दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। इसके बाद एक से अधिक प्रत्याशी होने की स्थिति मे चुनाव चिन्ह आवंटित कर 12 अक्टूबर को श्रीं विश्वकर्मा मंदिर पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। विकास समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद जांगिड़ जेतपुरा ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर 5 लोगों ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जिला सभा से लिया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply