टोंक | जिले में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों को राहत मिली। राहत मिलने पर लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया। इसी क्रम में पंचायत समिति टोंक की ग्राम पंचायत लवादर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान पंचायती राज विभाग द्वारा शिविर में वंचित परिवारों में पट्टों का वितरण किया। परिवादी गिर्राज मीणा को स्वामीत्व योजना में पट्टा दिया गया। पट्टा मिलने पर गिर्राज ने कहा कि वह अब इस पट्टे से लोन लेकर स्वरोजगार की नई शुरुआत करेगा। इसी तरह पंचायत समिति देवली की ग्राम पंचायत डाबरकलां में स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर के हाथों से प्रार्थी शैतान सिंह कुमावत को मकान का पट्टा मिलने पर उसने आभार जताया। शैतान सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के बाद इतना जल्दी पट्टा मिल जाने से वह बेहद खुश है। आज उसे मकान का मालिकाना हक प्राप्त हो गया है। पंचायत समिति टोंक की ग्राम पंचायत घांस में आयोजित शिविर में भी बड़ी संख्या में पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। पुश्तैनी मकान का पट्टा मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए संजय शर्मा ने कहा कि इस तरह के शिविरों से आमजन के काम जल्दी एवं सुगमता से हो जाते है।ग्रामीण सेवा शिविर में मिला मंगला पशु बीमा का लाभ
जिले की पंचायत समिति पीपलू की ग्राम पंचायत सोहेला में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पॉलिसियों का वितरण किया गया। योजना के तहत पशु की असामयिक मृत्यु होने पर 40 हजार रूपये का बीमा क्लेम देय है। इस दौरान पशु पालक हरिओम बलाई को बीमा पॉलिसी वितरित की गई। इस पर लाभार्थी ने मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब मुझे मेरे पशुओं की अकाल मृत्यु पर आर्थिक सम्बल मिल सकेगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply