टोंक | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने श्री गांधी गौशाला टोंक पहुंचकर गौ सेवा की गायों को हरा चारा गुड खिलाकर तथा केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य और मंगल मय जीवन की कामना की। जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा एक कुशल वक्ता एक अच्छे संगठन और कार्यकर्ता पदाधिकारी की आवाज़ को समझने वाले व्यक्ति हैं ।जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि डोटासरा एक स्वस्छ छवियों व कुशल राजनीतिज्ञ के रुप में जाने जाते हैं । उन्होंने कहा कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमल बेरवा ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा जिला कोषाध्यक्ष सीपी श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष फोजू राम मीणा मनिंदर बेरवा विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अक्षय बेरवा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सीपी मेहता, सेवादल जिला अध्यक्ष अब्दुल खालिक,बरकत हसीन इम्तियाज़ खान राजेश किराड़, मंडल अध्यक्ष मूलचंद बेरवा मंडल अध्यक्ष नवीन बेरवा भारत वर्मा इरशाद खान सेवादल,शबाना बी सेवादल सुरेंद्र सेवादल उमर ड्राइवर अजमल प्रिया सेवादल, विक्रम सिंह आदि के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply