टोंक(संवाददाता:अशोक शर्मा)। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले कर व्यवस्था में 16-17 तरह के अलग-अलग टैक्स स्लैब थे, जिससे व्यापारियों और आम जनता को जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2017 में जीएसटी लागू किया और 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत चार प्रमुख स्लैब में व्यवस्था सरल की गई।उन्होंने कहा कि 2017 से 2025 के अनुभव के आधार पर मोदी सरकार ने अब पुनः जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार किए हैं।

इसके तहत 28 प्रतिशत स्लैब को घटाकर 18 प्रतिशत, 12 प्रतिशत को घटाकर 5 प्रतिशत और 5 प्रतिशत को घटाकर शून्य कर दिया गया है। इन सुधारों से आम जनता को रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित आवश्यक वस्तुएं पहले से कहीं अधिक सस्ती मिल रही हैं। वहीं, आवश्यक दवाओं पर भी अब शून्य शुल्क लागू होने से गरीब और मध्यम वर्ग को सीधी राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि जरूरत की वस्तुओं पर कर दरों में भारी कटौती की गई है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुये नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स ने व्यापार, निवेश और उपभोक्ता हितों को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जीएसटी सुधारों के माध्यम से देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती दी है। अब कर-प्रणाली अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनी है। इन सुधारों का सीधा लाभ छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योग माध्यम वर्ग, किसानों तक सबको मिल रहा है।उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मूल्य स्थिरता और पारदर्शिता के रूप में मिल रहा है। भाजपा सरकार का उद्देश्य ईमानदार टैक्सपेयर्स को सम्मान और व्यापार को आसान बनाना है। एवं दीपावली जैसे त्योहारों से पूर्व GST की दरों में छूट देने पर उपभोक्ताओं एवं व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने एवं “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” के नारे को सार्थक करने का आह्वान किया।।इस अवसर पर
मनीष सिसोदिया सुभाष सैनी सहित व्यापारी बन्धु, उपभोक्ता, आमजन उपस्थित रहे

