वृद्ध आश्रम में मनाया विश्व वृद्धजन दिवस

निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)सामाजिक न्याय एवं अधिकारी का विभाग टोंक द्वारा समाज कल्याण सप्ताह का बुधवार को शुभारंभ किया गया।अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन कल्याण दिवस के अवसर पर परमार्थ सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम इंदिरा कॉलोनी में आयोजित हुआ। इस अवसर मुख्य अतिथि गजेन्द्र कुमावत ने वृद्ध जनों का माला पहनाकर व शाल ओढाकर सम्मान किया। इस दौरान मदन चौधरी को श्रवण यन्त्र प्रदान किए। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने वृद्धजनों के कल्याणर्थ विभाग द्वारा संचालित पेंशन, वृद्ध माता-पिता व वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम के बारे में जानकारी दी। समारोह में उपस्थित मदन चौधरी ने कहा कि  वृद्धावस्था कोई बोझ नहीं है। यह तो खुशी से जीवन जीने की एक अवस्था है। अपनी आवश्यकताओं को सीमित कर बेहतर जीवन जीना है। यह अवस्था किसी को आशीर्वाद प्रदान करने की अवस्था है। समारोह में उपस्थित  सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार प्रजापत, चाँदमल सैनी कनिष्ठ सहायक, श्याम स्वामी, केदार खण्डेलवाल, योगेश विशेष विद्यालय निवाई निदेशक डा. सीताराम स्वामी, डा. रजनी चौहान, वनस्थली विद्यापीठ निवाई, चन्द्र प्रकाश शर्मा, हर्षित जैन व मोहनलाल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply