1100 कन्याओं को करवाया भोजन
निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। प्राचीन कंकाली माता मंदिर में महा अष्टमी पर्व पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री शक्तिपीठ सेवा संस्थान के अध्यक्ष शंकर सोनी ने बताया कि महा अष्टमी पर्व पर कंकाली माता मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह माता को पंचामृत से स्नान करवाया गया। विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना आयोजित की गई। इसके बाद विशेष फूलों से मां कंकाली की झांकी सजाई गई। महा अष्टमी पर्व पर अंबिका ग्रुप द्वारा मंदिर परिसर में भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इसके बाद 1100 कन्याओं का कन्या भोज करवाया गया। अष्टमी पर्व को लेकर माता के दरबार में दर्शनों करने के लिए श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ रही। संध्या में माता की 2100 दीपों के साथ महाआरती की गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी भक्तों को प्रसादी वितरण की गई। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सदस्य सुभाष गिंदोडी, राजेश भट्ट, पुजारी नारायण शर्मा, मनीष सोनी, ओम दहलोद, पवन जैन, मन्नू नाम, केशव सोनी, मधु नामा, केशव सोनी, राहुल कामरेड व जगमोहन गौतम सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

