स्वदेशी चेतना रैली कल
निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। विद्या भारती द्वारा संचालित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर झिलाय में स्वदेशी बनाम विदेशी विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शीशु, बाल और किशोर वर्ग के 38 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता प्रभारी भाग्यश्री शर्मा ने बताया कि शिशु वर्ग में सत्यम शर्मा, आरुषि चौधरी, कन्नू प्रजापत, रुचिका परिडवाल विपक्ष में प्रथम तथा रौनक यादव, शिवांश बरूनिया, धनवीर गुर्जर पक्ष में द्वितीय रही। बाल वर्ग में भाविक गौतम, सचिन गुर्जर, नवल किशोर गुर्जर, यश जायसवाल विपक्ष में प्रथम और साफिया, पिंटू वर्मा, वंश पारीक, अंकित प्रजापत पक्ष में द्वितीय रहे। किशोर वर्ग में योगेश शर्मा, सक्षम राजवंशी, आदेश चौधरी, भरत राजोरा विपक्ष में प्रथम तथा खुशी शर्मा, वेदिका गुर्जर, रिया कंवर, अनंत मिश्रा पक्ष में द्वितीय स्थान पर रही। वरुण गौतम, केशव शर्मा, दिया यादव पक्ष में प्रथम तथा लक्षिता पारीक, तेजस्वी सैनी, श्रीकांत पारीक विपक्ष में द्वितीय रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रामफूल यादव व राहुल गुर्जर रहे। प्रधानाचार्य विजयसिंह राजावत ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया और छात्र-छात्राओं को स्वदेशी वस्तुओं की महत्वता बताई। विद्यालय के स्वदेशी जागरण प्रमुख राजेशकुमार शर्मा ने बताया की 3 अक्टूबर को प्रात: झिलाय नगर के विभिन्न स्थानों से, स्वदेशी अपनाओ के नारे के साथ स्वदेशी चेतना रैली निकाली जाएगी और इस स्वदेशी सप्ताह का समापन किया जाएगा।

