टोंक | भारतीय जनता पार्टी द्वारा जीएसटी बचत उत्सव अभियान के तहत जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर,भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बस स्टैंड उनियारा पर दुकानदारों और उपभोक्ताओं से मुलाकात की। जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संवाद करते हुए सभी को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।मंत्री नागर ने दुकानदारों और व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें बताया गया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में किए गए जीएसटी सुधारों से अब टैक्स अनुपालन आसान हो गया है। छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों को इससे बड़ा फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आमजन के प्रति संवेदनशील हैं।उन्होंने जनता की परेशानी को समझते हुए 22 सितंबर से लागू नए जीएसटी स्लैब के माध्यम से मध्यम वर्ग, किसान, व्यापारी एवं उद्योगपतियों सहित सभी वर्गों को राहत दी हैं।उन्होंने कहा कि जीएसटी की नई दरों से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। यह आत्मनिर्भर भारत दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह सुधार गरीब, किसान, महिला,व्यापारी और उद्योग जगत को सशक्त बनाएगा।

विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा के तहत ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से सभी वर्गों के लोगो को लाभ मिल रहा हे।विधायक गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा व्यापारियों और उपभोक्ताओं के हित में फैसले किए हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी में सुधार इसी दिशा में एक और कदम है। इससे आम जनता को भी राहत मिलेगी और कारोबारी जगत में नई ऊर्जा आएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह टोंक ने कहा जीएसटी सुधार आमजन व्यापार को सुगम करेगा और स्थानीय उत्पादन व उद्यमिता को नई ऊर्जा प्रदान आइए, हम सभी संकल्प लें कि हर घर और हर दुकान स्वदेशी का प्रतीक हे।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लगातार सुधार करके यह साबित किया है कि वह जनता की सरकार है।इसके उपरांत मंत्री हीरालाल नागर ने नगर पालिका उनियारा में जनसुनवाई की।
कार्यकम में भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू,महावीर गुर्जर, महावीर पालीवाल,पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश बड़ाया,जगदीश साहू,घांसी जैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मीणा,भाजपा जिला मंत्री तरुण टिक्कीवाल, मनोज शर्मा चंद्रकांता जांगिड, पारुल गोयल, सुरेश कुमावत, चिरंजी लाल सैनी, लोकेश सैनी ,लोकेश सुवालका,शम्भू सेंन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply