निवाई। किसान महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों को शामिल होने के किसान नेता लगातार जन सम्पर्क में जुटे हुए हैं। किसान महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथसिंह चौहान ने बताया कि गांव सेदरिया सहित कई गांवों में किसानों से सम्पर्क किया गया और किसान महापंचायत की किसान हुंकार रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सेदरिया अध्यक्ष बद्रीलाल गुर्जर के नेतृत्व में किसानों से सम्पर्क किया गया। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वरप्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष गोपीलाल जाट, महामंत्री कालूराम मीणा, महामंत्री देवराज गुर्जर, चैनपुरा अध्यक्ष श्योजीराम चौधरी, संगठन मंत्री राधाकृष्ण मीना, अध्यक्ष किशनलाल मीणा, धन्नालाल मीणा, हरकेश मीणा व राजू लाल सहित कई किसान नेता उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply