निवाई। शुभकामना परिवार के तत्वावधान द्वारा संगीतमय भक्तामर अनुष्ठान पाठ एवं णमोकार महामंत्र का आयोजन किया गया जिसमें शुभकामना परिवार की कई महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रतनदेवी पाटनी, विमल जौंला, पदमचंद जैन, महावीर अजमेरा, चंद्रप्रकाश पाटनी ने भगवान आदिनाथजी एवं चंद्रप्रभु जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। संयोजिका संजू जौंला ने बताया कि भक्तामर अनुष्ठान पाठ में महिलाओं ने रिद्धि मंत्रों के द्वारा मण्डल पर 48 लवंगो के साथ दीप चढ़ाए। इसके पश्चात महिलाओं ने भजन कीर्तन में पारस प्यारा लागे चंवलेश्वर प्यारा लागे, गायक विमल सोगानी ने भला किसी का कर ना सको तो बुरा किसी का मत करना व गायिका सीमा जैन द्वारा कई भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिन पर महिलाओं ने भक्ति नृत्य किए। भक्तामर पाठ कार्यक्रम का मंगलाचरण आशा जैन, संतोष जैन, संजू जैन, निशा जैन व ममता जैन ने किया। इस अवसर पर उर्मिला सोगानी, बीना जैन, प्रिती जैन, प्रेमचंद सोगानी, अनिल जैन, दिनेश सोगानी, महावीर प्रसाद छाबड़ा, नरेश हथौना, शकुंतला छाबड़ा, स्वाति जैन व मुन्नीदेवी सोगानी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply