पुस्तकालय प्रबंधन समिति एवं छात्र पुस्तकालय परिषद की बैठक संपन्न

निवाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चतुर्भुजपुरा में पुस्तकालय प्रबंधन समिति एवं छात्र पुस्तकालय परिषद की बैठक आयोजित हुई। जिसमें संस्था प्रधान डॉ. विनोदकुमार तिवारी, एसडीएमसी सदस्य आशा सेन, पुस्तकालय अध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बैठक में प्रधानाचार्य डॉ. विनोदकुमार तिवारी ने पुस्तकालय के अधिकतम उपयोग एवं नियमित रुप से पुस्तक पढऩे की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुस्तकालय के महत्त्व व पुस्तकालय की उपयोगिता एवं सेवाओं के अधिकतम उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुस्तके पढऩे से बच्चों को पाठ समझने व व्याख्या करने जैसे मूलभूत कौशल विकसित करने में मदद के साथ-साथ बच्चों में रचनात्मक चिंतन, तर्क शक्ति, सकारात्मक सोच एवं शब्दावली समझने के साथ स्वयं को मौखिक एवं लिखित रूप से अभिव्यक्त करने की क्षमता विकसित होती है। इस दौरान सभी पुस्तकालय कैप्टन सहित अन्य विधार्थियो को भी पुस्तकालय सेवाओं के अधिकतम उपयोग करने व पुस्तकालय से नियमित पुस्तक आदान प्रदान करने व पुस्तकालय के महत्त्व के बारे में बताया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply