निवाई। राजकीय कन्या महाविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण केंद्र में राजस्थान पुलिस एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण में भाग ले रही छात्राओं को ट्रैकसूट वितरित किए गए। जिससे छात्राओं में प्रसन्नता एवं उत्साह की भावना जागृत हुई। महिला न्याय अधिकारिकता विभाग के उपनिदेशक मेरिंगटन सोनी ने  छात्राओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। नोडल प्राचार्य डॉ दीपकराज जैन, रानी लक्ष्मी बाई केंद्र संयोजक डॉ प्रीतिजैन, डॉ सीएल मीणा, कार्यक्रम अधिकारी रूपा चौधरी, राजेश मीणा, कम्युनिटी पुलिस से हैड कांस्टेबल अंजना, कांस्टेबल हेमराज, बीना, सुपरवाइजर मीरा चौधरी ने छात्राओं को कई प्रकार की जानकारियां दी। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस भी मनाया गया। नोडल प्राचार्य डॉ दीपकराज जैन ने स्वयंसेवकों को एनएसएस दिवस पर समाज सेवा के लिए शपथ दिलाते हुए ईमानदारी के साथ कर्तव्य पालन करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना जिला कोआर्डिनेटर डॉ सीएल मीना ने माई भारत पोर्टल पर सभी स्वयंसेविकाओं को रजिस्ट्रेशन करने एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply