देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

निवाई। जय भवानी डांडिया ग्रुप के तत्वावधान में नवरात्रों की उपलक्ष में गोपीनाथजी के मंदिर के पास वार्ड न 6 मे डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैंकड़ों युवक-युवतियां सहित महिलाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया। इस दौरान सभी बच्चों, महिलाओ व युवाओं द्वारा जय अंबे ग्रुप, मां दुर्गा ग्रुप, मां शेरावाली ग्रुप, बजरंग ग्रुप, जय श्री राम ग्रुप बनाया गया। सभी ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी एवं डीजे पर जमकर नृत्य किया। जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। डांडिया में आयोजनकर्ता ममता खंगार, नीतू पारीक, जितेन्द्र धारवाल, प्रियाश पारिक, सोनू शर्मा, अनिलकुमार पंचोली, मोहित सेन, प्रिंस खंगार, प्रितम सिन्धी, नवीन दबे व मुस्कान परिहार सहित कई कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को उपहार देकर उनका मनोबल बढाया जाता है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply