टोंक(संवाददाता: अशोक शर्मा)। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, टोंक द्वारा 26 सितम्बर को एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय परिसर, सुभाष बाजार, टोंक में किया जाएगा। रोजगार सहायता शिविर में निजी क्षेत्र की कम्पनी द्वारा मौके पर ही बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध करवाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी राजकुमार मीना ने बताया कि विभिन्न राजकीय विभागों में संचालित रोजगार/स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन पत्र कार्यक्रम स्थल पर ही तैयार किये जायेंगे। साथ ही राजस्थान कौशल विकास निगम एवं बडौदा स्वरोजगार विकास निगम द्वारा बेरोजगार युवाओं का प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र तैयार किये जायेंगे। बेरोजगार आशार्थी अपने फोटो, समस्त मूल शैक्षिक/प्रशैक्षिक दस्तावेज एवं अपना बायोडाटा साथ में लाने की सुनिश्चितता करें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply