टोंक। जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण सप्ताह के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक, विशेष योग्यजन एवं बच्चों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के साथ-साथ सामाजिक बुराईयों एवं कुरीतियों के विरूद्ध जन चेतना जागृत की जाएगी।
जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि 1 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस परमार्थ सेवा संस्थान वृद्धाश्रम इंद्रा कॉलोनी निवाई में, 2 को अनुसूचित जातियों का कल्याण दिवस जिला मुख्यालय पर गांधी पार्क एवं ब्लॉक स्तर पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं जिला मुख्यालय पर अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्तियों में साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा।
इसी तरह 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस पर जिला कारागृह, टोंक में, 4 को बाल दिवस राजकीय किशोर गृह, शिशुगृह तथा जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर, 5 को महिला बालिका कल्याण दिवस पर महिला एवं बाल विकास के समस्त ब्लॉक कार्यालय स्तर पर, राजकीय अनुसूचित जाति, बालिका आवासीय विद्यालय वजीरपुरा एवं राजकीय देवनारायण कन्या आवासीय विद्यालय युसूफपुरा, टोंक में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 6 को जन चेतना दिवस राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय ग्राम वजीरपुरा एवं युसूफपुरा टोंक एवं श्रम विभाग महादेवाली में एवं 7 अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह का समापन कार्यक्रम योगेश विशेष विद्यालय इंद्रा कॉलोनी निवाई में किया जाएगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply