टोंक। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजनान्तर्गत गुरूवार, 25 सितम्बर को दोपहर 2ः30 बजे होटल शकुंतलम में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, टोंक द्वारा किया जायेगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संजय जैन ने बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति वर्गों के लिए 25 लाख से कम के ऋण पर 9 प्रतिषत व 25 लाख से 5 करोड तक 7 प्रतिषत एवं 5 करोड से 10 करोड तक 6 प्रतिषत ब्याज अनुदान देय हैं। कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिषत अथवा अधिकतम 25 लाख रू मार्जिन मनी देय हैं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply