निवाई।(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा), शारदीय नवरात्री को लेकर रक्तांचल पर्वत पर श्रीराम भरोसे दास महाराज के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना के बाद अनिश्चितकाल के लिए अखंड रामचरित्र  मानस पाठ का सोमवार को शुभारंभ किया गया। सदस्य दिनेश सोनी ने बताया कि श्रीराम भरोसे आश्रम के महंत श्रीराम भरोसे दास महाराज के सानिध्य में  कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि रामायण पाठ का आयोजन अनिश्चित कालीन दिनों के लिए किया जा रहा है। कई वर्षों पूर्व भी श्रीराम भरोसेदास महाराज के सानिध्य में रक्तांचल पर्वत पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जल्द ही बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दुष्यंत पारीक, महेश भांवता, गणेश सैनी, वीरेंद्र गौतम, राकेश जैन व विमल जैन सहित श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply