निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)एक पेड़ मां के नाम सेवा पखवाड़ा के तहत वन क्षेत्र रजवास में विधायक रामसहाय वर्मा के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। विधायक वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण पर सभी को ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि धरती पर पेड़ है तो जीव है। इस दौरान रैंजर धारीलाल,फॉरेस्टर रचना खंगार, मोहनलाल, रूमाली मीणा, विनोद गुर्जर व संदीप मौर्य वनरक्षक सहित कई लोग मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply