निवाई।(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा), किसान महापंचायत के तत्वावधान में गांव पहाड़ी से किसान जागो यात्रा का शुभारंभ किया गया। कोषाध्यक्ष मोहनलाल चौधरी ने बताया कि 6 अक्टूबर अन्नदाता हूंकार रैली को लेकर जनजागृति अभियान किसान जागो यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत पहाड़ी से किया गया। जिसमें ईसरदा बांध का पानी निवाई क्षेत्र को सिंचाई के लिए एवं सुअरों द्वारा फसलों के नुकसान को रोका जाए आदि मुद्दों को लेकर गांव-गांव का दौरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 41 ग्राम पंचायत के 215 गांवों में किसान जागो यात्रा निकाली जाएगी। जिससे किसानों में चेतना पैदा हो एवं वह अधिकारों के लिए लडऩे के लिए तैयार हो। यात्रा को लेकर पदाधिकारियों ने पहाड़ी, खंडवा, सिरस, बस्सी, बहड, जामडोली, नोहटा व ढाणी जुगलपुरा आदि ग्राम पंचायतो का दौरा किया और पीले चावल बाटकर किसानों को जयपुर चलो का निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वरप्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष गोपीलाल जाट, ब्लॉक अध्यक्ष दशरथसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, पहाड़ी अध्यक्ष राजाराम जाट, लक्ष्मणलाल मीणा, बाबूलाल मीणा, सियाराम चौधरी, नरेंद्र सिंह, गोपाल लाल व बद्रीलाल चौधरी सहित कई किसान मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply