निवाई। (संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) कृषि महाविद्यालय में अन्तर कक्षा सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अधिष्ठाता डॉ. आर. एस. मीना ने सरस्वती वन्दना के साथ किया। खेल प्रभारी राजेश ने मंच का संचालन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजित क्लासिकल प्रतियोगिता में मनीषा कुमावत प्रथम स्थान पर रही। सोलो डांस प्रतियोगिता में नीतू चौधरी प्रथम स्थान पर रही। सामुहिक नृत्य में मनीषा, दिव्या, मुस्कान, सीता, नीतू, पायल, हेमलता, हिमानी, वन्दना एवं मनीषा बैरवा प्रथम स्थान पर रही। बैडमिन्टन प्रतियोगिता में मनोज चौधरी व लक्ष्य सैनी तृतीय वर्ष के विद्यार्थी सेमिफाइनल में पहुँचे। सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. बबीता डीगवाल ने छात्र-छात्राओं को पूर्ण तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक छात्र कल्याण डॉ. ओ. पी. मीणा, डॉ. आरएल मीणा, डॉ. केए मीणा व अशैक्षणिक कर्मचारी सुनिता जाजोरिया, सुनिल वर्मा, नेहा मौर्य, तरुण बागडी, श्योजी सैनी, पारस चन्द सैनी व चन्द्रप्रकाश स्वर्णकार सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply