निवाई।(संवाददाता: लक्ष्मी चंद शर्मा) सिन्धी समाज द्वारा असुचण्ड महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार की सुबह वैदिक आचार्य पं. रामरतन वैष्णव के सानिध्य में सिन्धी समाज के मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल की विधिवत पूजा अर्चना की। दोपहर में सिन्धी समाज के महिला-पुरूष ने सामूहिक रूप से साज-बाज के साथ कीर्तन कर भगवान झूलेलाल की आरती उतारी। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को चावल व चने का प्रसाद वितरित किया गया। तथा भगवान झूलेलाल की अखण्ड ज्योत को स्थापित कर झूलेलाल की झांकी सजाकर सिन्धी समाज के युवक जेको चवंदों झूलेलाल उनेजा थींदा बेडापार सहित कई गीत गाते हुए जुलूस के साथ झूलेलाल मंदिर से रवाना हुए। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती बाईपास स्थित तालाब पर पहुंची। जहां सिन्धी समाज के सैकडों श्रद्धालुओं ने पल्लव कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सिन्धी समाज के अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, नरेंद्र डासवाणी, राजकुमार करनानी, घनश्याम नेभाणी, लक्ष्मणदास डासवाणी व शीतलदास ईसरानी सहित सैकडों श्रद्धालु मौजूद थे।सिन्धी समाज द्वारा असुचण्ड महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार की सुबह वैदिक आचार्य पं. रामरतन वैष्णव के सानिध्य में सिन्धी समाज के मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल की विधिवत पूजा अर्चना की। दोपहर में सिन्धी समाज के महिला-पुरूष ने सामूहिक रूप से साज-बाज के साथ कीर्तन कर भगवान झूलेलाल की आरती उतारी। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को चावल व चने का प्रसाद वितरित किया गया। तथा भगवान झूलेलाल की अखण्ड ज्योत को स्थापित कर झूलेलाल की झांकी सजाकर सिन्धी समाज के युवक जेको चवंदों झूलेलाल उनेजा थींदा बेडापार सहित कई गीत गाते हुए जुलूस के साथ झूलेलाल मंदिर से रवाना हुए। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती बाईपास स्थित तालाब पर पहुंची। जहां सिन्धी समाज के सैकडों श्रद्धालुओं ने पल्लव कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सिन्धी समाज के अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, नरेंद्र डासवाणी, राजकुमार करनानी, घनश्याम नेभाणी, लक्ष्मणदास डासवाणी व शीतलदास ईसरानी सहित सैकडों श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply