निवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिका परिसर में किया गया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी रहे। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर, गौ पूजन और अस्पताल परिसर में मरीजों को फल वितरण जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में कुल 68 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र दिया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ममता चौधरी, नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, अरनिया मंडल अध्यक्ष शिवराज लांगडी, पुरुषोत्तम शर्मा, नारायण यादव, पार्षद दुर्गा शंकर सैन, जीतपाल गुर्जर, शंकर सैनी, रामबिलास बलाई, संजय वर्मा, महामंत्री जय नारायण कुमावत, शंकर पडियार, बुधराम मीणा और जितेंद्र सैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply