खिलाडिय़ों का विद्यालय परिवार ने किया अभिनंदन
निवाई(संवाददाता: लक्ष्मीचन्द शर्मा)। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरिया की टीम ने बाजी मारी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कनेश मीणा ने बताया कि 19 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मैच राहोली व सूरिया विद्यालय की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच में सूरिया विद्यालय की टीम ने राहोली की टीम को पराजित किया। विद्यालय पहुंचने के बाद टीम का विद्यालय परिवार ने अभिनंदन किया।

