निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेगा पीटीएम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल सिंह ने बताया अभिभावक विद्यालय की प्रार्थना सभा में उपस्थित रहे। इस दौरान विषय विशेषज्ञों ने शैक्षिक व सह शैक्षिक गतिविधियों व उपलब्धियां की जानकारी दी। मौखिक पठन प्रवाह, एन नामांकित एवं ड्रॉप आउट विद्यार्थियों की सूची का पठन, वित्तीय एवं साइबर सुरक्षा,यातायात नियमों की जानकारी, मतदाता जागरूकता, वृक्षारोपण, ओजोन मंडल सुरक्षा व विद्यालय में रीडिंग कॉर्नर की विशेष जानकारी दी गई। इस दौरान 12 सप्ताह के रीडिंग रिमेडियेशन कार्यक्रम से अभिभावकों को अवगत करवाया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में अभिभावकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय में सहयोग का संकल्प लिया। अंत में भामाशाहों का सम्मान किया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply