निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में निवाई उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर का दबदबा रहा है। टीम प्रभारी रामजीलाल गुर्जर, रिंकी शर्मा व रीना जांगिड़ ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मालपुरा में हुआ। आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 14 वर्षीय छात्रा वर्ग में गोला फैंक व डिस्कस थ्रो में गीताक्षी, बाधा दौड़ में प्रियांशी गुर्जर, 200 मीटर दौड़ में कृष्णा चौधरी, 800 मीटर दौड़ में चीनू गुर्जर व लंबी कूद में भावना जांगिड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  इसी प्रकार 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में 400 मीटर दौड़ में अंजलि गुर्जर, 800 मीटर दौड़ में अंजली चौधरी, 400 मीटर बाधा दौड़ में मीनाक्षी गुर्जर व ट्रिपल जंप में लीला चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में अंकित मीणा ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार एथलेटिक्स के 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में भारती स्वामी, गोला फैंक में पायल गुर्जर, जैवलिन थ्रो में तनीषा राजावत, ऊंची कूद में मीनाक्षी मीणा व 1500 मीटर दौड़ में निधि चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार छात्र वर्ग में गोला फैंक में सक्षम शर्मा, ऊंची कूद में फतेहसिंह हाडा, 400 मीटर दौड़ में निखिल जाट 200 मीटर दौड़ में विशाल जाट 100 मीटर दौड़ में जीतू गुर्जर व लंबी कूद में दीपांशु गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में निवाई का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाडय़िों के निवाई पहुंचने पर पांचजन्य सभागार में जिला सचिव दिनेश कुमार शर्मा, स्थानीय समिति व्यवस्थापक योगेंद्र सिंहल, विद्यालय प्रधानाचार्य गोविंद नारायण शर्मा, सहायक प्रधानाचार्य मोहनलाल शर्मा, बालिका प्रधानाचार्य सीमा माथुर व शिशु वाटिका प्रधानाचार्य शिवराज पाराशर सहित विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाडय़िों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर तुलसीराम चौधरी व अवधेश राजवंशी सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply