150 छायादार व फलदार पौधे लगाए

निवाई (संवाद दाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के तहत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीदडा में सघन वृक्षारोपण किया गया। प्रधानाचार्य बीरबल मीणा ने कहा कि बताया कि आज का पर्यावरण ही कल का भविष्य है। यूथ व इको क्लब प्रभारी मांगीलाल थोरी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यालय के खेल मैदान एवं परिसर में 150 छायादार पेड़ लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में सरपंच राम सहाय मीणा, उप सरपंच रामधन मीणा, एसएमसी अध्यक्ष लाली देवी मीणा,सीआर रामकिशोर मीणा, विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल मीणा व रतिराम मीणा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने छायादार व फलदार पौधे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवार हर वर्ष विद्यालय परिसर व खेल मैदान में पौधारोपण करता है तथा उनकी देखभाल भी की जाती है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply