शिविर का जिला प्रभारी सचिव अर्चना सिंह और जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने किया निरीक्षण
शिविर में 101 पट्टो को किया वितरण
स्वच्छता की दिलाई शपथ
निवाई (संवाददाता:लक्ष्मी चंद शर्मा)| जिला प्रभारी सचिव अर्चना सिंह और जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। पालिका परिसर में निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने शिविर में मौजूद कर्मचारियों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं से मिलने वाले लाभ पर भी चर्चा की। इस दौरान विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, जिला प्रभारी सचिव अर्चना सिंह, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, एसडीएम रामकरण सिंह, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने लाभार्थियों को पट्टे वितरण किए। इस दौरान विधायक वर्मा ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शिविर के दौरान शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों को 101 पट्टों का वितरण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाभार्थियों को 50-50 हजार रूपए के चेक प्रदान किए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना में 40 जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को 50 हजार रुपए का आर्थिक लाभ तथा घरेलू शौचालय निर्माण के लिए 12 लाभार्थियों को प्रथम किश्त जारी की गई। इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ भी किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शहर में विशेष सफाई कार्य किए जाएंगे। 25 सितंबर को जन प्रतिनिधि श्रमदान करेंगे। वहीं 1 अक्टूबर को स्वच्छता रैली का आयोजन होगा। इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, जयनारायण कुमावत भाजपा नटवाडा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, अरनिया मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार जाट, ममता जाट, मंजू बलाई, जीतपाल गुर्जर, पुरुषोत्तम शर्मा, जितेंद्र धारवाल सहायक अभियंता चन्द्र प्रकाश मीणा, कनिष्ट अभियंता चन्द्र प्रकाश चौधरी, कनिष्ठ अभियंता पप्पू लाल मीणा, हनुमान गुर्जर, वरिष्ठ सहायक हरीश मीणा व रोडूमल सैनी सहित कई कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी एवं कई लाभार्थी मौजूद थे।

