निवाई। (संवाद दाता: लक्ष्मीचन्द शर्मा) डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय मेें कैरियर काउंसिल के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक के कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के पीआरओ ठा. तनुज सैंगर ने बताया कि विश्वविद्यालय में टोंक के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कैरियर, शिक्षा व भारतीय संस्कृति के बारे में जागरूक किया जाता है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य मे शिक्षा संबंधी परेशानियों को आसानी से दूर करने की प्रतिभा जागरूक होती है। कार्यक्रम में एडमिशन विभाग के प्रमुख आकाश सारस्वत द्वारा विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया एवं प्रत्येक संचालित विभागों की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान शिक्षकों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. धीरज पांडे, आईटी विभागाध्यक्ष अनुज तिवारी, डीन डॉ. जेपी दूबे, अनुप्रयुक्त विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विध्या नायर, एडमिशन विभाग के भागचंद शर्मा, हरीश गौतम, कमलेश, कल्पना यादव, मजहर व धोलूराम सहित सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply