निवाई(संवाद दाता : लक्ष्मीचन्द शर्मा )| किसान महापंचायत के तत्वावधान में 6 अक्टूबर को आयोजित अन्नदाता हूंकार रैली क तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसान महापंचायत के सैंकड़ों पदाधिकारीयो ने भाग लिया। ब्लॉक अध्यक्ष दशरथसिंह चौहान ने बताया कि 6 अक्टूबर को जयपुर में किसानों की अन्नदाता हूंकार रैली का आयोजन होगा जिसमें निवाई की 41 पंचायतों के 215 गांवों से करीब 2 हजार किसान भाग लेंगे एवं शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर किसानों को जागृत करने के लिए नारा लेखन, पंपलेट  वितरण, दीवार लेखन, साधन व माईक की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। रैली के आयोजन को लेकर महापंचायत के पदाधिकारी गांव गांव का दौरा करते हुए किसानों को सूचित कर रहे हैं।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वरप्रसाद चौधरी, जिला अध्यक्ष गोपीलाल जाट, मोहनलाल चौधरी, देवराज गुर्जर, गोविंदराम चौधरी, सियाराम चौधरी, खेमराज मीणा, हरिशंकर धाकड़, कपूर मीणा, शिवजीराम चौधरी, राजाराम चौधरी व रामरख चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply