टोंक। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में बुधवार को शुरु हुए सेवा पखवाड़े के तहत ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए राहत बनकर आए। इन शिविरों में आए लोगों ने हाथों हाथ काम होने पर मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।
दस वर्षो से चली आ रही अशुद्धि सही होने पर गल्लू राम बना लल्लू लाल
ग्रामीण सेवा शिविर में ग्राम ललवाडी में आयोजित केम्प के दौरान प्रार्थी लल्लू लाल जांगिड़ ने बताया कि
राजस्व रिकॉर्ड में उनका नाम गलत रुप से गल्लू राम दर्ज है। शिविर प्रभारी ने हल्का पटवारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक से प्रार्थी के नाम की जांच कराई। दस्तावेजों के आधार पर लल्लू लाल का नाम सही पाया गया। शिविर प्रभारी ने कार्मिकों को राजस्व रिकॉर्ड में उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पिछले दस वर्षों से चली आ रही अशुद्धि के सही होने पर लल्लू लाल की खुशी का ठिकाना नही रहा। उसने अभियान की एवं राज्य सरकार की सराहना की।
घर का मालिकाना हक मिलने से मुकेश कुमार हुए खुश
ग्राम पंचायत नासिरदा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में आए मुकेश कुमार वर्मा ने शिविर प्रभारी को मकान का पट्टा बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज दिए। ग्राम पंचायत के कार्मिकों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए लाभार्थी को पट्टा बनवाकर सौंपा। पट्टे का मालिकाना हक प्राप्त होने पर मुकेश अत्यधिक प्रसन्न हुआ। उसने कहा की इस पट्टे के माध्यम से जरुरत पड़ने पर उसे लोन प्राप्त हो सकता है। इस दौरान विधायक राजेन्द्र गुर्जर, प्रधान बनवारी लाल जाट समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।  
गलत नाम को किया शुद्ध
ग्राम सेवा शिविर के तत्वाधान में निवाई के ग्राम पंचायत मुख्यालय दहलोद में आयोजित कैंप में परिवादी मोटा पुत्र भंवर लाल जिसका जमाबंदी में नाम रामचंद्र पुत्र भूरा दर्ज था। जिसको धारा 136 के तहत दर्ज कर पटवारी गिरदावर की रिपोर्ट ली गई। उपखंड अधिकारी से दर्ज प्रकरण में आदेश करवाकर मौके पर ही परिवादी को राहत प्रदान की गई। इस प्रकरण में 20 साल पूर्व गलत विरासत नामांतकरण दर्ज होने के कारण त्रुटि वश चला आ रहा था। इस प्रकार काश्तकार को मौके पर ही नाम शुद्ध किया जाकर राहत प्रदान की गई।
मेंहदवास कैम्प संयुक्त खातेदारी भूमि का हुआ बंटवारा, लादू लाल को मिला पट्टा
ग्राम मेंहदवास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर खातेदार विनोद कुमार, संजय एवं सीता देवी के लिए राहत लेकर आया। इनकी संयुक्त खातेदारी भूमि का सहमति से बंटवारा हो जाने पर कैम्प प्रभारी व तहसीलदार को धन्यवाद दिया। इसी तरह कैम्प में लादू लाल का आवासीय पट्टा बनने से उसने सरकार का आभार प्रकट किया।  

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply