निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। जैन समाज रजवास के तत्वावधान में पर्युषण पर्व समापन को लेकर मण्डल विधान अनुष्ठान सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि गांव रजवास में पर्युषण पर्व के समापन पर समाजसेवी सुरेश छाबड़ा, त्रिलोक रजवास, नितिन छाबड़ा, सुशील जैन, कमल जैन, प्रेमचंद जैन व अशोक जैन सहित कई श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथजी के अभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान धार्मिक दशलक्षण प्रतियोगिता व प्रश्न मंच सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply