निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। श्री दिगंबर जैन चन्द्रप्रभु मंदिर में वार्षिकोत्सव को लेकर बपूई वालों के मंदिर में सामूहिक कलशाभिषेक किया गया। विज्ञातीर्थ कार्याध्यक्ष सुनील भाणजा ने बताया कि बुधवार को तेरापंथी मंदिरजी का वार्षिकोत्सव पर भगवान सुपार्श्वनाथ की रथ यात्रा हाथी के रथ पर गाजा बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान सुपाश्र्वनाथ की रथ यात्रा का जुलूस बिचला जैन मंदिर से रवाना होते हुए पुराना पोस्ट ऑफिस, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, बिलाला मार्केट होता हुआ तेरा पंथी मंदिर पहुंचा। जहां भगवान सुपाश्र्वनाथ की संगीतमय पूजा-अर्चना की गई जिसमें श्रद्धालु झूम उठे। सामूहिक पूजन के बाद भगवान सुपाश्र्वनाथ का सामूहिक कलशाभिषेक किया गया। कलशाभिषेक के दौरान भगवान के जयकारों से आस-पास को वातावरण गूंजायमान हो उठा। उन्होंने बताया कि बुधवार को बपूई वालों के मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें गायक अजित काला, विमल सोगाणी व विमल बडागांव ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर शिखरचंद काला, विष्णु बोहरा, महावीर मित्तल, विमल जौंला, सुशील गिंदोडी, रिंकू झांझरी, राकेश संघी, त्रिलोक रजवास, पवन सांवलिया, पदम टोंग्या, मोहित चंवरिया, दिलीप भाणजा, दिनेश चंवरिया, अखिल कटारिया व ताराचन्द मोटूका सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply