कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

निवाई(लक्ष्मीचन्द शर्मा)। प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद परिड़वाल ने प्रदेश कमेठी के आह्वान पर कार्यकारणी का विस्तार किया है। प्रदेशाध्यक्ष परिड़वाल ने बताया कि कार्यकारणी में प्रदेश महासचिव के पद पर जितेन्द्र गुर्जर हरभांवता, भरतपुर जिलाध्यक्ष के पद पर पुष्पेंद्र सिंह व निवाई शहर अध्यक्ष  के पद पर आरिफ कुरेशी को नियुक्त किया है। जिनको नियुक्ति पत्र देकर संगठन में सक्रिय भुमिका निभाने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर अहिंसा सर्किल पर कांग्रेस कमेठी के चिक्की जैन, दौलत सोनी, भीम जैन, लईक अहमद, अशोक परिडवाल, सुरेश सांवरिया व रवि गुर्जर सहित कई कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply