टोंक । जिले के पीपलू ग्राम पंचायत कुरेड़ा के गांव कुरेड़ी में बुधवार को एक हृदय विदारक घटना में एक युवक की सहोदरा नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान वहीद पुत्र रुस्तम खां के रूप में हुई है, जो पशुओं के लिए चारा लाने के लिए नदी पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहीद नदी पार कर रहा था, तभी अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया तथा गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पीपलू उपखंड प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। तहसीलदार कैलाश मीणा, पीपलू थाना सहायक निरीक्षक जगमोहन,  बीट अधिकारी राकेश चौधरी, कांस्टेबल धर्मेंद्र एवं गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। अथक प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने वहीद के शव को घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी के पानी में से बाहर निकाला। पीपलू पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्राम पंचायत प्रशासक राजेश खटीक, लोकेश कुरेड़ा एवं शंकर चौधरी ने शव को निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर पटवारी सत्यनारायण चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी राशिद नूर समेत कई प्रशासनिक अधिकारी एवंर ग्रामीण मौजूद रहे। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply