टोंक । दतवास  ग्राम पंचायत बड़ागांव के खाजपुरा गांव में जा रही बीसलपुर पेजयल योजना की पाइप लाइन गत दस दिनों से टूटी होने के कारण जहां मीठा पानी व्यर्थ बहता है, वहीं ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कमलेश पारीक ने बताया कि गांव के पास बीसलपुर पेयजल योजना की पाइप लाइन को टूटे करीब 10 दिन हो गए है। गांव में नलों में पानी आना बंद हो जाने से पीने के पानी के लिये इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को दूसरों की ट्यूबवेलो से जाकर मोटरसाइकिलों पर रख कर पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के हैंडपंप का पानी भी पीने योग्य नहीं है। बीसलपुर की लाइन को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को अवगत करवाया गयाए लेकिन इस और कोई ध्यान नही दे रहे है। जिससे ग्रामवासियों  को पीने के पानी के लिये भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बीसलपुर की पाइप लाइन को ठीक कर नलों में पानी की सप्लाई चालू करवाने की मांग की है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply