टोंक । नवी बटालियन आरएसी में कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प  में  सआदत अस्पताल टोंक के मनोरोग एवं नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ.  योगेश कुमार  ने बताया कि पुलिस  समाज का एक  अभिन्न अंग है, परंतु काम के अत्यधिक दबाव के कारण कभी-कभी जवान भी स्ट्रेस में आ जाते हैं । डॉ. योगेश कुमार  ने तनाव संबंधित समस्याओं से बचने के लिये, नियमित 7-8 घंटे की नींद ले, नियमित व्यायाम करे, पौस्टिक आहार ले, परिवार एवं मित्रों के साथ समय व्यतीत करे एवं सकारात्मक सोच रखें, मनोरोग विशेषज्ञ से सलाह लें। हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 14416  पर मनोरोग/नशामुक्ति समबन्धित परामर्श ले सकते हैं। जनरल फिजीशियन  डॉ. पकंज मगल ने जवानो को हाईपरटेशन, मधुमेह, हर्ट, अस्थमा, थाईरड सम्बन्धित  समस्याओं का परामर्श एवं ईलाज दिया। कैम्प दौरान कमांडेंट पवन जैन, असिस्टेंट कमांडेंट महेश मीणा, डॉ. योगेश जौहरी, डॉ. मोहम्मद शरीफ , डॉ. मिश्कात उल ईमान, डॉ. हया फातमा,  डॉ. इरशाद अहमद, सविता बैरवा एवं आरएसीजवान आदि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply