बोलियों के माध्यम से इंद्र इंद्राणियों का चयन होगा
टोंक । पुरानी टोंक में आयोजित होने वाले भव्य पंच कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत 14 सितंबर को पात्र चयन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें बोलियों के माध्यम से इंद्र इंद्राणियों का चयन किया जाएगा। राजेश अरिहंत ने बताया कि 14 सितंबर को पात्र चयन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें पंच कल्याणक महोत्सव के लिए बोलियों के माध्यम से इंद्र- इंद्राणियों का चयन किया जाएगा, जिसमें सोधर्म इंद्र, यज्ञ नायक, धनपति कुबेर, ईशान इंद्र, महेंद्र इंद्र आदि इंद्रों का बोलियों के माध्यम से चयन किया जाएगा । उक्त समारोह का आयोजन श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन नसिया तेरा पंथियान चतुर्भुज तालाब के पास पुरानी टोंक में होगा, जिसमें परम पूज्य वात्सल्य वारीधि राजकीय अतिथि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ का आशीर्वाद एवं पावन सानिध्य रहेगा। पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष ओम बाकलीवाल ने बताया कि 14 सितंबर को प्रात: वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ का मंगल विहार अमीरगंज नसिया से प्रात: 6 बजे बैंड बाजे के साथ जुलूस के रूप में बड़ा कुआं, पाँच बत्ती, सुभाष बाजार, घंटाघर, संघपुरा बाबरों का चौक, छोटा बाजार नया मंदिर मार्ग होते हुए पांच मंदिर में मंगल प्रवेश होगा, जहां पर अचार्य संघ पांचों मंदिर के दर्शन करेंगे, तत्पश्चात पाश्र्वनाथ मंदिर में घी, दूध, दही, बुरा सर्वो औषधि नारियल पानी, चंदन पुष्प आदि से पंचामृत अभिषेक किया जायेगा। अचार्य संघ की आहारचार्य भी पांच मंदिर परिसर पुरानी टोंक में ही संपन्न होगी, तत्पश्चात अचार्य संघ पांच मंदिर से विहार कर श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन नसिया तेरापंथीयान चतुर्भुज तालाब के पास पुरानी टोंक में मंगल प्रवेश होगा, यहीं पर अचार्य संघ सामायिक करेंगे । दोपहर 12.15 बजे पात्र चयन समारोह के तहत बोलियों के माध्यम से इंद्र- इंद्राणियों का चयन किया जाएगा, जिसमें सोधर्म इंद्र कुबेर इंद्र यज्ञनायक इंद्र ईशान इंद्र एवं अन्य इंद्रों का चयन बोलियों के माध्यम से किया जाएगा। पात्र चयन समारोह के दौरान पधारे हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा । श्री वर्धमान दिगंबर जैन पाठशाला पुरानी टोंक, महिला मंडल हाउसिंग बोर्ड, महिला मंडल अमीरगंज नसिया, महिला मंडल बड़ा कुआं सहित बालिका मंडल की ईशा, अक्षिता, काजल, ऐशना, प्रशिका एवं तनीषा आदि के द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। आचार्य वर्धमान सागर महाराज के मंगल प्रवचन होंगे। कार्यक्रम में टोंक, जयपुर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कोटा, बूंदी, बांरा, निवाई, टोड़ा, मालपुरा एवं देवली आदि स्थानों से श्रद्धालु पधारेंगे।

