टोंक । दिगम्बर जैन नसियां में चल रहे चातुर्मास के दौरान आचार्य वर्धमान सागर ने कहा कि जिनवाणी के बदले वर्तमान में जनवाणी प्रचलित होने से आगम का शब्द शब्द पालन नहीं हो रहा है, इस कारण जीवन में दुख है। क्षमावणी पर्व पर जिनवाणी का पालन नहीं करने के लिए जिनवाणी माता से क्षमा मांगना चाहिए । जिनालयों में  देव शास्त्र गुरु की आराधना करने से पुण्य अर्जन होकर कर्मों का क्षय होता है । भगवान ने हमें मोक्ष की राह बताई है, किंतु आप लोग दूसरे मार्ग विषय भोग कषाय की ओर जा रहे हैं, इसलिए जीवन को परिवर्तित करने की जरूरत है दिशा बदलने से दशा बदलकर सुख की प्राप्ति होगी । महापुरुषों ने भी जिनवाणी की राह को अपना कर निर्वाण सुख प्राप्त किया है । राजेश पंचोलिया के अनुसार आचार्य ने बताया कि दस लक्षण धर्म से आपने क्या प्राप्त किया, इसका चिंतन करना जरूरी है। दश धर्म को वर्षभर हर पल क्षण अपनाना चाहिए। अभिषेक देखने एवं करने दोनों का पुण्य फल मिलता हैं । एक प्रतिमा भी भूगर्भ से निकलने पर अतिशय क्षेत्र हो जाता हैं, यहां तो अनेकों प्रतिमाएं निकली हैं, इसलिए टोंक भी अतिशय क्षेत्र हैं। प्रथमाचार्य शांतिसागर महाराज आचार्य  पद प्रतिष्ठापना शताब्दी महोत्सव में उनकी प्रतिमा तथा ध्यानमंदिर का निर्माण का संकल्प घोषणा के लिए हम आशीर्वाद देते हैं। धर्म रूपी पुण्य बीज को शुभ परिणामों से वृद्धिगत करने का पुरुषार्थ कर आत्मा को परमात्मा बनाने का मंगल आशीर्वाद।  आचार्य के उपदेश के पूर्व आर्यिका  दिव्य यश मति माताजी ने कथा के माध्यम से त्याग का महत्व बता कर अर्जित द्रव्य के विसर्जन दान त्याग की प्रेरणा दी। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं विकास जागीरदार ने बताया कि गुरुवार को आचार्य  के दर्शन करने  प्रमेय सागर भट्टारक ने आचार्य सहित मुनियों आर्यिका माताजी से आशीर्वाद लिया।  इससे पूर्व बुधवार को श्री आदिनाथ नसिया में तीज महोत्सव का अभिषेक आचार्य वर्धमान सागर महाराज के सानिध्य में किया गया। श्रीजीकी माल का  सौभाग्य दिनेश कुमार, निर्मल कुमार एवं अमित छामुनिया को प्राप्त हुआ। तीन, पांच, दस, ग्यारह, सोलह एवं बत्तीस उपवास  करने वाले  तपस्वियों का एवं दशलक्षण महापर्व में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं का चातुर्मास समिति के अध्यक्ष भागचंद फुलेता, कार्यकारी धर्मचंद दाखिया, कमल सर्राफ , विनोद सर्राफ, राजेश बोरदा, सुरेश संघी, रमेश काला, सोनू पासरोटियां, महावीर, प्रबंध समिति के अध्यक्ष पदम चंद आडऱा, महावीर प्रसाद देवली, टोनी आडऱा,  नरेंद्र फागी आदि लोगों ने स्वागत  किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply