सोयला में फोटो प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

टोंक। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आमजन को विकास की मुख्यधारा में जोडने के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन सम्पूर्ण जानकारी के अभाव में आज भी उन्हे योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा की आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं, लेकिन युवा पीढ़ी को भी उन्हे लाभ दिलाने के लिए अपनी भागीदारी निभानी होगी। यह बात गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के सहयोग से टोंक जिले में चलाये जा रहे, विशेष प्रचार अभियान के तहत सोयला ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक), भंवरलाल कुम्हार ने कहीं ।

प्रारम्भ में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की संविधान के 75 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में एक साल तक कार्यक्रम आयोजित किए जाने है। उन्होने कहा की इसी श्रंखला मे हमारा-संविधान, हमारा स्वाभिमान विषय पर यह कार्यक्रम आयोजित कर संविधान में दिए गये मौलिक अधिकार और कर्तव्यो के साथ-साथ अनेक जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी देकर आमजन को खासकर युवा पीढ़ी को जागरूक किया जा रहा है।

श्री मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार के साथ-साथ आमजन एवं युवा पीढ़ी को देश के गरीब एवं किसान, युवा तथा महिलाओ को सशक्त करने में अपनी भागीदारी निभाकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लल्लू लाल शर्मा ने विद्यालय में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं, नई शिक्षा नीति तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक सुशीला पुरी ने कहा की एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) भारत में एक सरकारी कार्यक्रम है जो 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और उनकी माताओं को पौष्टिक भोजन, पूर्व स्कूली शिक्षा, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और रेफरल सेवाएं प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान हमारा संविधान- हमारा स्वाभिमान एवं योजनाओं पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं प्रतियोगिता में पूछे गये प्रश्नों का सही जबाब देने वाले विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) भंवरलाल कुम्हार, सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा एवं प्रधानाचार्य लल्लू लाल शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण महिला एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply