वन विभाग के कार्मिक मंदिरों को निशाना बनाने की कर रहे है योजना

संत समाज व हिंदू संगठनों ने किया विरोध

निवाई।(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा), गांव कांटोली में स्थित मां भद्रकाली मंदिर पर वन विभाग द्वारा बिना सूचना के कार्रवाई करने की तैयारी की गई। जिसकी सूचना पर संत समाज, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्ता हो गया। भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश्वर संत श्रीराम महाराज अघोरी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग द्वारा मां भद्रकाली मंदिर पर बिना जानकारी के कार्रवाई करने से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव नोहटा, कांटोली, खिडग़ी व बारेड़ा में वन विभाग के रेंजर धारीलाल के कार्यकाल में अवैध खनन करवाने के कई आरोप लगते रहे हैं। बुधवार को रेंजर धारीलाल द्वारा कांटोली गांव स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने मां भद्रकाली मंदिर को तोडऩे की कार्रवाई करने से श्रद्धालुओं में हलचल मच गई। जिससे वन विभाग फिर विवादों के घेरे में आ गया। मां भद्रकाली मंदिर को तोडऩे की कार्रवाई की सूचना पर संत समाज, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मंदिर पर की जा रही कार्रवाई का जमकर विरोध किया। विरोध होने पर रेंजर सहित वन विभाग के कर्मचारी बिना कार्रवाई करे ही वापस लौट गए। मां भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीराम महाराज अघोरी ने बताया कि वन विभाग के भ्रष्ट कर्मकारी अवैध खनन पर कार्रवाई नहीं करके सैकड़ों साल पुराने मंदिर को तोडऩे की योजना कर रहे है। जिससे श्रद्धालुओं में वन विभाग के अधिकरियों व कर्मचारियों के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। कार्रवाई की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सीताराम शर्मा डांगरथल सहित भजन सम्राट संत प्रकाशदास महाराज, मनीषदास महाराज, भाजपा नेता रामअवतार मीणा, मुकेश गुर्जर, दशरथसिंह नोहटा, सुरज्ञान जाट, रमाकांत शर्मा, अक्षय शर्मा, रवि मीणा व रामसहाय किवाडा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचकर विरोध किया। जिससे वन विभाग के कर्मचारी बिना कार्रवाई करे ही वापस लौट गए।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply