निवाई।(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा), जमात में स्थित मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण की विधिवत पूर्णाहुति की गई। इस दौरान बालाजी मंडल अध्यक्ष जीवतराम यादव ने बताया कि मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा महापुराण की विधिवत पूर्णाहुति की गई। इस दौरान पुजारी पुरुषोत्तम शर्मा के सानिध्य में श्रद्धालुओं द्वारा हनुमानजी महाराज की मूर्ति के सिंदूर, चमेली का तेल, जनेऊ व वस्त्र पहनाकर पूजा-अर्चना करके कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी वितरित की गई। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी करवाई गई। इस अवसर पर बालाजी मंदिर समिति अध्यक्ष रामेश्वर चौहान, सत्यनारायण शर्मा, गोविंद शर्मा, शशिकांत विजय, दानवीर पारीक, हनुमान शर्मा, शंभू जांगिड़, रामराय गुर्जर व कमल शर्मा सहित कई भक्तगण मौजूद थे।
निवाई।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply