गौशालाओं के अनुदान को पूरे वर्ष दिलवाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

निवाई। (लक्ष्मीचन्द शर्मा), श्री दामोदर गौशाला में गोपालन विभाग के निदेशक प्रहलादसहाय नागर ने निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौशाला उप मंत्री चंद्रप्रकाश खंडेलवाल ने बताया की निदेशक नागर ने गौशाला का भौतिक निरीक्षण करते हुए सभी रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने गोवंश का भी निरीक्षण करते हुए गौ माता के चारा दाने पानी के व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से चर्चा करते हुए सभी गौशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गौशाला व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गौशाला के विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि गौ माता के दर्शन व सेवा करना बडा ही फलदाय कार्य हैं और शुभ होते हैं। इस दौरान गौशाला संरक्षक कैलाशचंद अग्रवाल ने निदेशक प्रहलादसहाय नागर को गौशालाओं के अनुदान को सरकार से पूरे 12 महीने करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ लक्ष्मण सिंह व डॉ. शिवराज सिंह सहित कई पशु चिकित्सक व गौशाला के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply