भगवान सुपार्श्वनाथ की निकाली रथ यात्रा
निवाई।(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा), श्री दिगंबर जैन तेरा पंथी मंदिरजी का वार्षिकोत्सव पर भगवान सुपार्श्वनाथ की रथ यात्रा हाथी के रथ पर गाजा बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा, विमल जौंला व हितेश छाबड़ा ने बताया कि भगवान सुपार्श्वनाथ की रथ यात्रा का जुलूस बिचला जैन मंदिर से रवाना होते हुए पुराना पोस्ट ऑफिस, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, बिलाला मार्केट होता हुआ तेरा पंथी मंदिर पहुंचा। जहां भगवान सुपार्श्वनाथ की संगीतमय पूजा-अर्चना की गई जिसमें श्रद्धालु झूम उठे। सामूहिक पूजन के बाद भगवान सुपार्श्वनाथ का सामूहिक कलशाभिषेक किया गया। कलशाभिषेक के दौरान भगवान के जयकारों से आस-पास को वातावरण गूंजायमान हो उठा। इस अवसर पर हेमचंद संघी, सरावगी समाज के अध्यक्ष शिखरचंद काला, त्रिलोक सिरस, पारस सांवलिया, महावीर छाबड़ा, शंभु कठमाणा, अमित कटारिया, हेमंत चंवरिया, सुरेंद्र टोंगया, राजकुमार संघी, अशोक भाणजा, पदम टोंग्या, अशोक माधोराजपुरा, पुनीत संघी, त्रिलोक रजवास, रमेश संघी, नरेंद्र बुकसेलर, गप्पूलाल जगतपुरा, मुकेश संघी व दिनेश संघी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

