निवाई। विद्या भारती राजस्थान के तत्वावधान में केशव विद्या पीठ जामडोली, जयपुर में आयोजित प्रांतीय खो-खो क्रीड़ा प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर निवाई की खो-खो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आदर्श विद्या मंदिर चुरू को हराकर  विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंदनारायण शर्मा ने बताया कि विद्यालय कोच विकास स्वामी के नेतृत्व में टीम आगामी 12 सितंबर को  किशनगढ बास अलवर में आयोजित क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेगी। विजेता टीम के विद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति अध्यक्ष रामगोपाल सेवालिया के नेतृत्व में सभी विजेता खिलाडिय़ों, कोच व सहयोगियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया और जीत की बधाई दी। इस अवसर पर सहायक प्रधानाचार्य मोहनलाल शर्मा, अवधेश राजवंशी, रामजीलाल गूर्जर, तुलसीराम चौधरी, राधेश्याम बारेठ, कमलेश सैनी, गिरिराज चौधरी, केदार जाट एवं शम्भू दयाल शर्मा सहित शिक्षक मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply