गांव रजवास में सत्संग में झूमे श्रद्धालु

निवाई। गांव रजवास में सोमवार रात्रि को जाटों के मोहल्ले में सत्संग का आयोजन किया गया। आयोजक जगदीश मिलानिया ने बताया कि सत्संग कार्यक्रम में श्री दादूदयाल आश्रम, किवाडा के संत प्रकाश दास महाराज,लोहरवाड़ा के संत ज्ञानानंद महाराज का माला शाल व साफा बंधवाकर स्वागत किया। सत्संग का शुभारंभ संत श्री ज्ञानानंद महाराज ने गणेश वंदना के साथ किया। इसके बाद जाग मुसाफिर जाग, सत्संग से बड़ा संसार में कोई बडभागी ने पाया, राम नाम की लोल्या लागी रे आदि भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध  कर दिया। संत प्रकाशदास महाराज ने बोल सुवा राम राम, बोल मीठी वाणी रे, चूल्हा की आग पानी से बुझा दूं, मारा कालजे की आग बुझ ही कोन, बिछट्या रा राम मिलई कौन, त्रिलोकी को नाथ जाट को बन गयो हाली रे, हीरा ने गमा दिया कचरा में आदि भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। पूरा कार्यक्रम स्थल जय श्री राम के उद्घोष से गूंजायमान होता रहा। कार्यक्रम में हरिराम चौधरी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सीताराम व भगवान सहाय चौधरी ने भी मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को खूब नचाया। इस अवसर पर रतनलाल मिलानिया,रामलाल मिलानिया,राम अवतार मिलानिया,किशन चौधरी,पदमसिंह, सूरज जाट,भंवर होलीवाले, रामदयाल भेड़वाल, रमेश चन्द जाट,घनश्याम शर्मा, विनोद जाट, भरतसिंह जाट व रतिराम जाट सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply