कन्हैयालाल मीणा ने दिया व्याख्यान

निवाई। केंद्रीय व्यवसायिक शिक्षा संस्थान भोपाल में समग्र  शिक्षा अभियान में माध्यमिक शिक्षा में व्यवसायिक शिक्षा पर मध्यप्रदेश, गोवा, दमनदीव, गुजरात, छत्तीस गढ़ व राजस्थान राज्यों की व्यवसायिक शिक्षा पर 5 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। संगोष्ठी में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व डाइट टोंक पीएसटीई के प्रभारी कन्हैयालाल मीणा ने किया। उन्होंने बताया कि 5 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में एनसीआरटी के रीजनल कॉलेज के प्राचार्य व प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ. एके राठौड़, राजस्थान से सवाई माधोपुर से व्याख्याता सुरेन्द्रपाल सिंहएवं राजस्थान शैक्षिक संस्थान उदयपुर से डॉ अशोककुमार बैरवा भाग लेंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply