निवाई। गांव बरोनी में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में भव्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में तेजा गायन मण्डलियों द्वारा तेजाजी की जीवन लीला पर कई भजनों की प्रस्तुतियां दी। श्रद्धालु रामावतार जाट ने बताया कि मेले में गांव जानकीपुरा, कड़ीला, भगवानपुरा, जौंला, ढूँसरी, देवपुरा, झिलाय, नला, नोहटा, सिरस, पहाड़ी, पराणा व खण्डवा सहित कई गावों से आई तेजा मण्डलियों द्वारा कच्ची घोड़ी नृत्य सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी। मेले को लेकर ग्रामीणों द्वारा सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर सीताराम पीपलू, सेवानिवृत व्याख्याता रामावतार जाट, पूर्णमल, धर्मेद्र, शिवराज, रामेश्वर, जीतराम, केदार चेची व पप्पू डोई सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply