शिवाजी कॉलोनी से शीतला माता के लिए रवाना हुई पदयात्रा
निवाई। शिवाजी कॉलोनी की टीबा वाली ढाणी से शीतला माता के लिए पदयात्रा रवाना हुई। श्रद्धालु छोटूलाल दिया ने बताया कि पदयात्रा को मंशा माता के मंदिर पर सैनी समाज के तहसील अध्यक्ष रामोतार सैनी ने ध्वज की पूजा अर्चना करके रवाना किया। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का जुलूस शिवाजी कॉलोनी होते हुए जमात के मुख्य मार्गो से होता हुआ रवाना हुआ। जुलूस में डीजे के भजनों पर पदयात्री नाचते गाते चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शीतला मैया के जमकर जयकारे लगाएं जिससे आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो गया। पदयात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। पदयात्रियों को गुंसी में प्रसादी दी गई। इस दौरान पदयात्री शीतला माता के दरबार में पहुंचकर मन्नते करेंगे। इस अवसर पर कालू तंवर, पार्षद कमलेश किराड, कालू गंगाडा, हनुमान अजमेरा, शंकर सांखला, पप्पू गंगाडा, जमुनालाल गंगाडा, मनोज अजमेरा, घनश्याम अजमेरा, रतन बागवाल व गणेश गंगाडा सहित सैकड़ों श्रद्धालु यात्रा में शामिल थे।

