टोंक। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। जिला कलेक्टर ने बताया कि दुर्घटना में मृतक अब्दुल रज्जाक पुत्र शहजादा निवासी खिड़की दरवाजा टोंक, शिवराज सैनी पुत्र गोपाल माली निवासी ग्राम गहलोद तहसील पीपलू एवं सागर पुत्र कैलाश नायक निवासी ग्राम वजीरपुरा तहसील टोंक के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की हैं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply