निवाई।(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा), राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका के तत्वावधान में शहर चलो अभियान को लेकर 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर के सभी वार्डों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी मनोहरलाल जाट ने बताया कि शहर चलो अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित शिविरों में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी एवं आवेदन के लिए वार्डों में प्री शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में वार्ड नम्बर 5, 6, 7, 13, 14, 15 व 16 का शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार 10 सितंबर को पहाड़ी चुंगी नाका पर 8, 9, 10, 11 व 12 वार्ड, 11 को सामुदायिक भवन 80 फीट रोड पर 25, 26, 27, 28 व 29 वार्ड का, 12 को अंबेडकर भवन शिवाजी कॉलोनी में 17, 19, 20, 21, 31, 32, 33 व 34 वार्ड का शिविर आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से वार्डों में साफ- सफाई, स्ट्रीट लाईट रिपेयर व नई लाईट लगाना, टूटे फेरोकवर व क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पैच वर्क, सार्वजनिक पार्कों व सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, सिवरेज कनेक्शन व रिपेयर, कार्यालय में पेंडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के स्टेट व ग्रांट एक्ट के पट्टे, कच्ची बस्ती, 69 ए, कृषि भूमि, भू उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनोसी, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन, उप विभाजन-एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म- मृत्यु, विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वनिधि व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास के आवेदन व शौचालय निर्माण के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकार की मंशानुसार अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply